Breaking News

रायपुर@कांग्रेस पार्षद नंदलाल देवांगन बने बीरगांव नगर निगम के महापौर

Share


भाजपा से उम्मीदवार पतिराम साहू को हराया
रायपुर,04 जनवरी 2022 (ए)। बीरगांव नगर निगम में आज महापौर पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। कांग्रेस पार्षद नंदलाल देवांगन यहां के महापौर निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार पतिराम साहू को पराजित किया। कांग्रेस को 25 वोट मिले है, वहीं भाजपा को 15 वोट मिले है।
बीरगांव नगर निगम चुनाव में 41 भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में कोई भी पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल नहीं कर पायी थी, जिसके कारण महापौर पद के लिए आज यहां चुनाव कराया गया। चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस से पार्षद नंदलाल देवांगन और भाजपा से पार्षद पतिराम साहू उम्मीदवार बनाये गये थे। चुनाव में आज कांग्रेस उम्मीदवार को 25 वोट और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में 15 वोट पड़े। इस तरह कुल 41 पार्षदों में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वोट का प्रयोग किया।
ज्ञात हो कि बीरगांव नगर निगम में कुल 41 सीटों में भाजपा ने 19, भाजपा 10, 05 जनता कांग्रेस छग एवं 06 निर्दलीय पार्षद जीतकर आये थे।


Share

Check Also

रायपुर@आम आदमी पार्टी ने रायपुर एनएच 30 में किया चक्काजाम,धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग,कहा…किसान आत्महत्या के लिए हो रहे मजबूर

Share रायपुर,29 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर …

Leave a Reply