Breaking News

कोरबा@प्यास बुझाने तालाब में पहुंचे चीतल पर आवारा कुत्तों ने किया हमला

Share

कोरबा,30 मई 2024 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के आस पास के जंगलो में गर्मी के चलते पानी की कमी हो जाने से इन दिनों वन्य प्राणियों को अत्यंत मुश्किलों का सामना करना पर रहा है । जिसके कारण वन्य प्राणी भोजन-पानी की तलाश में आस पास के जंगलों से निकलकर गांव की ओर आ रहे है। और ऐसे में भोजन-पानी की तलाश में निकले ये वन्य प्राणी कई बार आवारा कुाों का शिकार बन जाते है। जिससे उनकी मृत्यु भी हो जाती है। ऐसा ही एक घटना कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पाली रेंज के ग्राम छिंदपानी में घटित हुई, जहां लगभग प्रात: 8 बजे पानी के तलाश में तालाब पहुंचे एक चीतल पर ग्राम के कुछ आवारा कुाों ने हमला कर दिया। कुाों के हमले से चीतल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो जाने की जानकारी दी गई हैं। बताया जा रहा हैं की तालाब में नहाने पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने यहां चीतल को मरा हुआ देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर रेंजर संजय लकड़ा के निर्देश पर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा और मृत चीतल को कजे में ले पशु चिकित्सक पाली के द्वारा पोस्टपार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है । बताया गया के मृत नर चीतल की उम्र लगभग 5 वर्ष थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply