Breaking News

कोरबा,@पेशी में कोर्ट पहुंचे युवकों पर अज्ञात लोगों ने मिर्च पाउडर,स्टिक से किया हमला

Share

कोरबा,28 मई 2024 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के समीप दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है के हमला फिल्मी स्टाइल में किया गया । यह सारा घटनाक्रम मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे का है,जब कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी गौरव ठाकुर, चमन तुली और मुस्सू पेशी के लिए कटघोरा न्यायालय गए हुए थे। यहां दोपहर करीब 01 बजे ये तीनों नाश्ता करने के लिए बाइक में सवार होकर न्यायालय के पास होटल की ओर जा रहे थे कि तभी एक कार यहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवारों ने बाइक के आगे फिल्मी अंदाज में खड़ी कर रास्ता रोका। बाइक के रुकते ही कार से कुछ लोग बाहर निकले और एक ने हाथ में रखे मिर्च पाउडर को गौरव ठाकुर के चेहरे पर मलते हुए आंख में छिड़का,फिर बेस बाल स्टिक,रॉड व हाथ-मुक्का से इन तीनों पर टूट पड़े। इस दौरान यहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई । वहीं हमला करने के बाद सभी लोग कार पर सवार होकर भाग निकले। इस बीच सूचनाओं के मुताबिक कार सवारों ने भागते वक्त रास्ते में एक ग्रामीण को उड़ा दिया जिससे उसका पैर फैख्र होना बताया जा रहा है। रास्ते में कार सवार द्वारा दो से तीन जगह और एक्सीडेंट होने की खबर बताई गई है।जिसकी पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद तलाश जारी है ,वहीं घायल लड़कों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूत्रों के माने तो यह सारा मामला किसी गैंगवार से जुड़ा है जिसमें रंजिश निभाई गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply