Breaking News

सारंगढ़-बिलाईगढ़,@एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या

Share


सारंगढ़-बिलाईगढ़,18 मई 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परिवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी। उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इस हत्याकांड में मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं. वहीं हत्यारा मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर पड़ोसी बताया जा रहा है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। इस मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply