बैकुण्ठपुर 1 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो का तीन दिवसीय भरतपुर विकासखण्ड के प्रवास पर है नव वर्ष के शुभ अवसर पर विधायक गुलाब कमरो नर ग्राम पंचायत भगवानपुर स्थित चांग देवी माता के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि उन्नति प्रगति खुशहाली हरियाली की कामना कर नए वर्ष की शुरुवात की इसी दौरान विधायक गुलाब कमरो ने नव वर्ष के अवसर पर 35 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया जिसमे ग्राम पंचायत गोधौरा-भूमिपूजन-सीसी सड़क निर्माण- राशि 5 लाख,ग्राम पंचायत कोइलरा (पोड़ी)-सीसी सड़क निर्माण-5 लाख का भूमिपूजन कर ,ग्राम पंचायत कुंवारपुर (ककलेड़ी) पुलिया निर्माण-5 लाख का भूमिपूजन किया, विधायक गुलाब कमरो ने गढ़हादाई देवी दर्शन कर पूजा अर्चना भी किया।
कुँवारपुर में छात्र छात्राओं से मुलाकात स्कूल का निरीक्षण
सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक ने नए वर्ष के प्रथम दिन व अपने दौरे कार्यकम के तीसरे दिन सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कुंवारपुर में 20 लाख की लागत का हायर सेकंडरी स्कूल पहुँच मार्ग निर्माण एवं ग्राम कुवारपुर के ग्राम ककलेड़ी में 5 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण का किया भूमिपजन किया। विधायक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर अध्यापन कार्यो की जानकारी ले कर विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur