सूरजपुर 31 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के संक्रमण से तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूर पहनने, हाथों को बार-बार धोते रहने, सैनिटाइज करते रहने और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि जिन नागरिकों ने अभी तक अपना टीकाकरण नहीं करवाया है, वे टीकाकरण जरूर करवाएं लें। सावधानी, जागरूकता और नियमों के पालन से ही कोविड के खतरनाक तीसरी लहर के संक्रमण से सुरक्षा संभव है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur