Breaking News

अंबिकापुर,@35 लीटर शराब के साथ महिला व पुरूष गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,19 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के उडऩदस्ता टीम ने गंगापुर एक महिला व पुरूष के कजे से 35 लीटर महुआ शराब जत किया है। टीम ने दोनों आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। आबकारी विभाग के उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि गंगापुर निवासी अनिल राम व पार्वती काफी दिनों से महुआ शराब तैयार कर बिक्री कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर टीम ने 19 अपै्रल को दोनों के घर छापेमारी कर 35 लीटर महुआ शराब जत किया है। पावर्ती के कजे से 15 व अनिल राम के कजे से 20 लीटर शराब जत किया गया है। टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आरक्षक रमेश दुबे, रामाधार कुशवाहा, कुमारूराम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय एवं महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

जशपुर/कोरिया@ पॉक्सो प्रकरण में महेन्द्र पाण्डेय दोषमुक्त…. अभियोजन आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका

Share विशेष न्यायालय का फैसला…पीडि़ता की आयु नाबालिग मानी गई…लेकिन बयान में विरोधाभास…-संवाददाता-जशपुर/कोरिया,20 सितम्बर 2026 …

Leave a Reply