अंबिकापुर,19 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के उडऩदस्ता टीम ने गंगापुर एक महिला व पुरूष के कजे से 35 लीटर महुआ शराब जत किया है। टीम ने दोनों आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। आबकारी विभाग के उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि गंगापुर निवासी अनिल राम व पार्वती काफी दिनों से महुआ शराब तैयार कर बिक्री कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर टीम ने 19 अपै्रल को दोनों के घर छापेमारी कर 35 लीटर महुआ शराब जत किया है। पावर्ती के कजे से 15 व अनिल राम के कजे से 20 लीटर शराब जत किया गया है। टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आरक्षक रमेश दुबे, रामाधार कुशवाहा, कुमारूराम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय एवं महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur