सूरजपुर 27 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव के कारण सोनोग्राफी संबंधित समस्त कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा था, कार्य के प्रभावित होते देख कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देषन व जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के मार्गदर्षन एवं सीएमएचओ डॉ. आर.एस. सिंह के सतत् प्रयास से जिला चिकित्सालय में एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। आज डॉ. आषीष कुमार चट्टोपाध्याय, रेडियोलॉजिस्ट ने अपनी उपस्थिति जिला चिकित्सालय में दी है। जिससे जिले में सोनोग्राफी से संबंधित कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इनके आने से आम नागरिकों को होने वाले कठिनाईंयों से राहत प्राप्त मिलेगी। अब जिले में ही सोनोग्राफी से संबंधित मरीज स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे, जिससे उनकी होने वाले समय एवं आर्थिक व्यय में कमी आयेगी।
Check Also
बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव
Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur