Breaking News

बिलासपुर-रायपुर,@47 जजों का हाईकोर्ट ने किया तबादला

Share


बिलासपुर-रायपुर,13 मार्च 2024 (ए)।
न्यायिक सेवा के 47 अधिकारियों व जजों का तबादला हो गया है। हाईकोर्ट ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेशानुसार बलराम प्रसाद वर्मा को विजिलेंस का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं सिराजुद्दीन कुरैशी को ज्यूडिशियल अकादमी बिलासपुर का डायरेक्टर बनाया गया है। जबकि आलोक कुमार को रजिस्ट्रार विवेक कुमार वर्मा को एडिश्नल रजिस्ट्रार वेंसलेस टोप्पो को सेट्रल प्रोजेक्ट कार्डिनेटर ई कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट और आनंद प्रकाश दीक्षित को ज्यूडिशियल अकादमी का एडिश्नल डायरेक्टर बनाया गया है।इनमें रायपुर के विशेष न्यायाधीश ईडी/सीबीआई कोर्ट ममता पटेल, अजय सिंह राजपूत भी शामिल हैं। उनके स्थान पर अतुल कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। इनके अलावा कई स्पेशल जज, प्रिंसपल जज, जिला एवं सेसन जजों का भी तबादला हुआ है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply