Breaking News

कोरबा@व्यापारियों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आईटी का छापा

Share

कोरबा 22 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। कोरबा में आयकर की टीमों द्वारा दर्री रोड स्थित भगवान दास अग्रवाल एवं लायन राजकुमार अग्रवाल के यहां दबिश दी गई । व्यवसाई भगवान दास अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल के घर एवं प्रतिष्ठान में आईटी की टीम ने एक साथ छापा मारा । राजकुमार अग्रवाल के रायपुर और रायगढ़ स्थित संस्थानों में भी दबिश दी गई है। पावर हाउस रोड स्थित अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में भी टीम पहुंची। इनके छत्तीसगढ़ सेल्स कारपोरेशन व सर्वमंगला कंस्ट्रक्शन के कोरबा, रायपुर, रायगढ़ स्थित संस्थान में एक साथ दबिश आयकर विभाग द्वारा दी गई। आयकर अधिकारी एक साथ दबिश देकर दस्तावेजों के साथ-साथ इन व्यापारियों के द्वारा किए गए लेनदेन का ब्यौरा खंगाल रहे हैं ढ्ढ इस कार्रवाई से शहर सहित प्रदेश भर में हड़कंप मच गई । आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि, छापा और सर्वे की यह संयुक्त कार्यवाही है।


Share

Check Also

कोरिया/बैकुंठपुर@ पहले सौदा, फिर रोक! 75 साल पुरानी वन भूमि पर प्रशासन की देर से जागी नींद…अब कई सवालों के जवाब बाकी…

Share खोजी खबर का असर? 75 साल पुरानी वन भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक,अब …

Leave a Reply