Breaking News

भरतपुर सोनहत@मोदी सरकार की योजनाओं व विकसित भारत का संकल्प लेकर 7 लाख गांवों तक पहुंचेने का संकल्प: देवेन्द्र तिवारी

Share

भाजपा की गांव चलो घर चलो अभियान के तहत सोनहत मण्डल में बैठक संपन्न

भरतपुर सोनहत,08 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी के गांव चलो घर चलों अभियान को लेकर भाजपा मण्डल सोनहत द्वारा बुधवार को भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र तिवारी व मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े के उपस्थित में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि अभियान के लिए जिले में एक संयोजक एवं दो सह-संयोजक बनाए गए हैं। मंडल स्तर में एक संयोजक एवं एक सह-संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान में शामिल होगा देशभर के लगभग 7 लाख गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का समय व्यतीत करेगा। अभियान का मुख्य विषय है कि गांव में जो समस्याएं हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानेंगे। आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही पार्टी की जो गतिविधियां हैं। बूथ कमेटी, स्वच्छता अभियान, बूथों को किस तरह से मजबूत करने पर विचार, वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर मुख्य रूप से जिला मंत्री नवरत्न पांडेय भाजपा मंडल महामंत्री मनोज साहू केपी सिंह उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी संदीप साहू उमा साहू सोनिया राजवाड़े रमेश तिवारी बहादुर सुरेश राजवाड़े सुचित्रा पाल, वैभव सिंह कपिल सिंह दिनेश मारिक सरपंच दुर्बेन चैन राजवाड़े शंभू दयाल सोनू प्रजापति राधे साहू बचनु साहू मेही लाल राजवाड़े हरिश्चंद्र राजवाड़े लीलावती काशी नंदकुमार राजवाड़े वंश गोपाल यादव राजेश यादव नरेश राजवाड़े दीना नाथ संतोष साहू पवन मोहन यादव तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7 लाख गांवों पर जायेंगे
प्रभारी देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व का बड़ा ही सुनियोजित निर्णय है। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, सभी निवार्चित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सभी मिलकर के गांव में 24 घंटे प्रवास करेंगे। केंद्र सरकार देश के 7 लाख गांवों पर जायेंगे। जिसके अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम पंचायत में 24 घंटा अपना निवास करेगी और भाजपा की गरीब कल्याण योजना केंद्र या राज्य सरकार का हो उसको पहुंचने का काम करेगी। भाजपा अलग-अलग लोगों के साथ बैठ कर बातचीत कर विचार भी करेगी। महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों सभी वर्गों के साथ मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता और नेता 24 घंटा अपना समय देंगे और प्रवास करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है और इसी उत्साह को यथावत रखने के लिए यह काम करेंगे।
मोदी सरकार की योजनाओं व विकसित भारत का संकल्प लेकर जाएंगे हर गांव: देवेन्द्र तिवारी
श्री तिवारी ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन-जन तक जाएंगे। गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है। सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास के लिए जाने की तैयारी किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव की वस्तुस्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है। भाजपा की नवगठित छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने अपने घोषणाओं बहुत ही कम अवधि में उसको क्रियान्वयन करके साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है। भाजपा ने मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों में पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाना हमारा लक्ष्य है और हम इस और अग्रसर भी हैं।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply