Breaking News

कोरिया,@कोरिया पहुंचे गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम

Share

प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडेगी गोंगपा:तुलेश्वर सिंह मरकाम
कोरिया,29 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। पटना में सम्मान समारोह का आयोजन कर गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो का भव्य स्वागत सम्मान गोंगपा एवं बीएसपी के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर किया गया।पटना पहुंचे गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो का सरपंच गायत्री सिंह के नेतृत्व में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रमेश टेकाम, ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल सिंह, जिला संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष जवाहर यादव, जिला को अध्यक्ष शिव कुमार यादव, रामगोपाल मरकाम,अरविन्द सिंह सहित गोंगपा के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात पार्टी के संस्थापक स्व. दादा हिरा सिंह मरकाम के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों के द्वारा पुष्पांजली अर्पित करते हुए फीता काट कर पार्टी के ब्लॉक कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि प्रदेश के सभी सीटों पर पार्टी लोक सभा का चुनाव लड़ेगी जिसकी तैयारियों में आप सभी अभी से ही जुट जायें, आपके क्षेत्र की कोई भी समस्या हो, परेशानी हो उसकी जानकारी मुझे दें मैं सभी की समस्याऐं एवं जनहित के कार्यों को पूरा कराने में कभी पीछे नहीं हटूंगा। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, प्रदेश महासचिव डीएल भास्कर, संभागीय महामंत्री राजा गीतगार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कमरो, बहुजन समाज के जिलाध्यक्ष रामनारायण साहू, संजय कर्रे, सूरज सूर्यवंशी सहित काफी संख्या में गोंगपा एवं बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply