मनेंद्रगढ़,27 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। भरतपुर सोनहत विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में छेरता मांगने निकली। विधायक रेणुका सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी पहुंची। यहां उन्होंने गोंड किसान परिवार के घर पहुंचकर छेर छेरता मांगा। इस दौरान विधायक ने सभी को छेरछेरा की बधाई दी। रेणुका सिंह ने इस दौरान अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए की मैंने बचपन में खूब छेर छेरता मांगा है। स्कूल जाने के लिए घर से निकलती थी और अपने सहपाठियों के साथ गांव में छेरता मांगने चली जाती थी। फिर जो भी खाद्य सामग्री छेरता में मिलती थी। उसे लेकर पिकनिक मनाने जाते थे।
विधायक ने छेर बरक दिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा कहते हुए दान मांगा। इस दौरान लोगों ने उन्हें भेंट में चावल और आलू भी दिए। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर दान मांगते हैं। धनी और गरीब एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं। एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है। उन्होंने कहा, छेरछेरा की यह भावना है कि किसानों के उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं बल्कि समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह व भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur