Breaking News

बलरामपुर (चांदो),@ विधायक उदेश्वरी पैकरा भारी बहुमत से जीत कर पहली बार पहुंची चांदो

Share


युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं एंव पटाखों से किया भव्य स्वागत

बलरामपुर (चांदो),12 जनवरी 2024 (घटती-घटना)।सामरी विधान सभा क्षेत्र की महिला विधायक उदेश्वरी पैकरा भारी बहुमत से जीत कर पहली बार चांदो क्षेत्र में पहुंची,जिसमे हिंदू युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा फुल मालाओं एंव पटाखों से भव्य स्वागत किया। आपको बता दें कि चांदो के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक उदेश्वरी पैकरा को लड्डू से तौला गया।
विधायक उदेश्वरी और पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा के द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुरूवात किया गया । कार्यक्रम में चांदो हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के बालिका के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुति के साथ ही मितानिन बहनों के स्वागत गान के साथ फूलों की वर्षा के साथ विधायक उदेश्वरी पैकरा का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक उदेश्वरी पैकरा व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा, अंकुश सिंह, चांदो मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, बंशीधर गुप्ता, भोला यादव, रमेश भगत ,शिवशंकर शुक्ला, देवसागर गुप्ता, कपिल एक्का, विकास मण्डल, संतोष गुप्ता, मुनु जयसवाल,सकेन्द्र टोप्पो ,अमरसाय , फउसा भगत, चांदो सरपंच मीनू महतो, अमरनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जनक नाग, विनय गुप्ता, बबन गुप्ता, नवनीत तिवारी, अभिषेक जायसवाल, नीरज जायसवाल, संजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, एवं अभी युवा नेता समलित रहे। कार्यक्रम समाप्ति की ओर क्षेत्रीय विधायक उदेश्वरी पैकरा के द्वारा उद्बोधन कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई जिसमें क्षेत्र के सभी ग्रामीण एवं सरपंच सचिव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित थे।


Share

Check Also

शंकरगढ़@खबर से नाराज दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोका, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Share बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र का मामला, शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग पत्रकार सुरक्षा …

Leave a Reply