Breaking News

अम्बिकापुर@सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सरगुजा पुलिस का ‘एकता वृक्ष अभियान’, थाना-चौकियों में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Share


डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में लगाए गए फलदार और छायादार पौधे,पर्यावरण संरक्षण व एकता का दिया संदेश

संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरगुजा पुलिस ने ‘एकता वृक्ष अभियान’ के तहत जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सभी थाना-चौकी परिसरों और पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। अभियान के तहत पूर्व में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने परिसर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना-चौकी और पुलिस लाइन में एक साथ वृक्षारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना, पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का रिश्ता सुदृढ़ करना तथा बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना भी रहा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौतियों का प्रभाव भी कम किया जा सकता है। एकता वृक्ष अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण देने की प्रतिबद्धता दोहराई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर कार चलाना पड़ा महंगा चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा …

Leave a Reply