नई दिल्ली,01 जुलाई 2026। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। लेकिन इसी बीच आरबीआई के ताजा आंकड़ों ने देश की बाहरी देनदारियों की नई तस्वीर पेश की है। भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश का कुल विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर यानी करीब 72.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मार्च 2026 के आखिर तक भारत का विदेशी कर्ज एक साल पहले के मुकाबले 26.3 अरब डॉलर बढ़ा है। हालांकि इस बढ़ोतरी की असली तस्वीर इससे भी बड़ी है। आरबीआई के मुताबिक अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने विदेशी कर्ज की वास्तविक बढ़ोतरी को आंशिक रूप से छिपा दिया। अगर वैल्यूएशन इफेक्ट को हटा दिया जाए तो विदेशी कर्ज में बढ़ोतरी 26.3 अरब डॉलर नहीं, करीब 51 अरब डॉलर होती। यानी डॉलर के मुकाबले अन्य प्रमुख मुद्राओं के कमजोर पड़ने से उन मुद्राओं में लिए गए कर्ज की डॉलर में गणना कम हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur