Breaking News

बिलासपुर@14 गौ रक्षकों को न्याय दिलाने एवं स्व. भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बिलासपुर में निकली ‘गौ रक्षकों को न्याय यात्रा’

Share

बिलासपुर,28 जून 2026 (घटती-घटना)। 27 जून 2026 को सर्व हिंदू समाज भगवा ब्रिगेड के तत्वावधान में बिलासपुर शहर में “गौ रक्षकों को न्याय यात्रा” निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में गौभक्तों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान 14 गौ रक्षकों को न्याय दिलाने और स्वर्गीय भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई।
यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति, परंपरा और जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। वक्ताओं ने 14 गौ रक्षकों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा पर पुनर्विचार करने तथा उन्हें कानून के अनुरूप न्याय दिलाने की मांग रखी।
इस अवसर पर स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच में यदि किसी अधिकारी अथवा अन्य व्यक्ति की भूमिका और दोष सामने आता है तो उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।
साथ ही स्वर्गीय भरत तिवारी के परिजनों को न्याय दिलाने एवं शासन के नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
गौ रक्षकों को न्याय यात्रा शहर के गांधी चौक से प्रारंभ होकर देवकीनंदन चौक तक निर्धारित मार्गों से निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply