Breaking News

अम्बिकापुर@रेफर महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म,मां की मौत

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कुसमी अस्पताल से रेफर महिला का प्रसव रास्ते में एंबुलेंस में ही हो गया। लेकिन महिला की जान नहीं बची। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चा स्वस्थ्य है। जानकारी के अनुसार सैदुन खातुन पति शाहजहां अंसारी उम्र 28 वर्ष ग्राम नवडीह थाना कुसमी की रहने वाली थी। वह 9 माह की गर्भवती थी। उसका पहला बच्चा था। 26 फरवारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कुसमी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन महतारी 102 एंबुलेंस से लेकर अंबिकापुर आ रहे थे। पर बरियों के पास एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। परिजन उसे बरियों स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां डॉक्टर ने अंबिकापुर ले जाने को कहा। परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चा स्वस्थ्य है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply