Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा के 406 बूथों पर गूंजा पीएम मोदी का ‘मन की बात’

Share


काले हिरण संरक्षण और बांस क्रांति की सराहना
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने 406 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण का उत्साहपूर्वक श्रवण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण कार्यों की सराहना पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बांस को घास की श्रेणी में रखने के निर्णय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम के जिला संयोजक जन्मेजय मिश्रा ने बताया कि बूथ स्तरीय आयोजनों में 320 अतिथियों ने ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply