करीब 80 हजार का चोरी का माल बरामद
-संवाददाता-
बलरामपुर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सो रहे दंपति के घर से मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी चोरी कर फरार हुए आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपत्ति भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, भगवान सिंह पिता शिवलाल,निवासी ग्राम जमापारा थाना लुंड्रा जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनवरी 2026 से उनके घर पर रिश्तेदार भोला राम काम कर रहा था। दिनांक 21 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो गए थे। तड़के करीब 2ः30 बजे उनका पुत्र शौच के लिए उठा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। घर की जांच करने पर पता चला कि अंदर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 30 6989 गायब थी। साथ ही कमरे में रखे 70 हजार नगद, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग ?10 हजार) और अन्य सामान भी चोरी हो गया था। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग ?80 हजार आंकी गई। रिपोर्ट पर थाना राजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी भोला राम पिता धीरेन्द्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी जमापारा थाना लुंड्रा जिला सरगुजा की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी को 27 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना राजपुर पुलिस टीम के सउनि अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक सुखराम कुजूर एवं सैनिक खुशवंत गुप्ता की अहम भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur