Breaking News

अम्बिकापुर@पानी के लिए सडकों पर उतरे लोग,बाल्टी-डब्बा लेकर निगम कार्यालय का घेराव

Share


अनियमित जल आपूर्ति से बढ़ी परेशानी,टैंकर व्यवस्था की मांग,सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराने लगा है। सोमवार को स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर बाल्टी और डब्बा लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कई वार्डों में नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। गर्मी बढऩे के साथ समस्या और गंभीर होती जा रही है,जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिन इलाकों में पानी की कमी ज्यादा है, वहां तत्काल टैंकर के जरिए पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही स्थायी समाधान के लिए खराब पड़ी पाइपलाइन व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की जरूरत बताई। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में सुजान बिंद,सुरेश राम बुनकर,अंकुर सिन्हा,संजय ठाकुर, मंगल पांडेय,अनीता साहनी, त्रिभुवन सिंह, अंजली एक्का सहित कई नागरिक मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply