Breaking News

जशपुरनगर@अपर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन स्वीकृत आदेश देकर किया सम्मानित….

Share


-संवाददाता-
जशपुरनगर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के 9 कर्मचारियों को, जो 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, पेंशन स्वीकृत आदेश (पीपीओ) प्रदान कर शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पेंशन, अवकाश नकदीकरण एवं अन्य देयकों की प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर ली गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply