-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत थोर निवासी समय लाल को मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से बड़ी राहत मिली है। उनका 61 हजार 149 रुपये का बिजली बिल बढ़ गया था, जिसे भरना उनके लिए मुश्किल था। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने शिविर में पंजीयन कराया। इसके बाद उनका 54 हजार 450 रुपये बिजली बिल माफ कर दिया गया। शेष 7 हजार 700 रुपये जमा कर समय लाल चिंतामुक्त हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur