Breaking News

लखनपुर@लखनपुर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन..गो-रक्षा हेतु ठोस कदम उठाने की मांग

Share

-संवाददाता-
लखनपुर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। ‘राष्ट्रमाता गो-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं ने गो-रक्षा एवं गोवंश संरक्षण को लेकर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित है, जिसे तहसीलदार के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया।
गोवंश संरक्षण पर जताई चिंता : ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संतुलन में गाय का विशेष महत्व रहा है, लेकिन वर्तमान समय में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन में कमी आने से उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।
सरकार से की ठोस कार्रवाई की मांग : कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि गो-रक्षा, गो-सेवा एवं गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि गोवंश सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके।
ये रहे उपस्थित कार्यकर्ता : ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश साहू, रवि भूषण पांडेय, प्रदीप गुप्ता, विक्रम सिंह, सुभाष अग्रवाल, यतेंद्र पांडेय, सुरेश साहू, लक्ष्मण साहू, सुरेन्द्र साहू, कामेश्वर राजवाड़े, अजय सिंह, सुनील ठाकुर एवं अखिलेश राजवाड़े शामिल रहे।
जनभागीदारी की अपील : कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार से आग्रह किया कि ज्ञापन को उचित माध्यम से देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। यह अभियान गोवंश को राष्ट्रमाता के रूप में सम्मान दिलाने तथा उनकी रक्षा के लिए जनजागरण का हिस्सा बताया गया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply