Breaking News

अम्बिकापुर@नवाचार से चमका सरगुजा : शिक्षिका आराधना तिवारी को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का भव्य आयोजन राजधानी रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रो. जे. एन. पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में सरगुजा जिले से 6 शिक्षकों का चयन किया गया, जिनमें अंबिकापुर की शिक्षिका श्रीमती आराधना तिवारी का नाम प्रमुख रहा। श्रीमती आराधना तिवारी वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसा में पदस्थ हैं। उन्हें यह सम्मान उनके अभिनव प्रयास दीवार पत्रिका ‘अभिव्यक्ति’ के लिए प्रदान किया गया। इस नवाचार से विद्यालय के बच्चों में रचनात्मक लेखन,अभिव्यक्ति क्षमता और समूह में कार्य करने की प्रवृत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विशेष उल्लेखनीय है कि परसा विद्यालय के छात्र-छात्राओं की रचनाएं लगातार राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान पत्रिका चकमक में चयनित हो रही हैं, जो पूरे सरगुजा संभाग के लिए गर्व का विषय है। जिस क्षेत्र को कभी पिछड़े क्षेत्र के रूप में देखा जाता था, वहीं आज बच्चे अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता से राष्ट्रीय पहचान बना रहे हैं। रायपुर के मंच से अपनी प्रस्तुति देते हुए श्रीमती तिवारी ने बताया कि पहले बच्चे लेखन से झिझकते थे,लेकिन अब अपने साथियों की सफलता देखकर प्रेरित हो रहे हैं। दीवार पत्रिका बच्चों के लिए सीखने का सशक्त माध्यम बन चुकी है और विद्यालय में उनकी उपस्थिति बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में इस प्रकार की दीवार पत्रिकाओं के निर्माण एवं उपयोग की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय नवाचारी समूह भारत एवं आयोजन समिति को योग्य शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्था प्रमुख एस. सूर्यवंशी ने बताया कि इस वर्ष राज्यभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे,जिनमें से 160 शिक्षकों का चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद किया गया। यह संस्था उन शिक्षकों को मंच देती है,जो शासकीय सम्मानों से वंचित रह जाते हैं। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के उप सचिव श्री पी. रघु, समग्र शिक्षा के उप संचालक ए. के. सारस्वत,जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, डीएमसी अरुण कुमार शर्मा एवं प्राचार्य सुचिता पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरगुजा जिले से चयन कार्य में श्री सुनील कुमार यादव,श्री लव कुमार कश्यप,सुश्री अंजली बड़ा एवं श्री संदीप पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply