Breaking News

अम्बिकापुर@आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप

Share


कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने 283 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का किया भूमिपूजन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। नगर पंचायत लखनपुर के विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने 283 लाख रुपये की लागत से पूर्ण होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लखनपुर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इन योजनाओं से नगर की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी।
नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि लखनपुर आने वाले समय में आधुनिक और सुव्यवस्थित नगर के रूप में उभरेगा।
सड़क,नाली और सामुदायिक ढांचे पर होगा कार्य : भूमिपूजन की गई परियोजनाओं में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक अधोसंरचना सहित कई आवश्यक विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं नगर की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार भी बनेंगी।
विकास की गति लगातार रहेगी जारी : मंत्री श्री अग्रवाल ने नगर पंचायत लखनपुर के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और भविष्य में भी विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार : इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से ही लखनपुर को यह महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है।
क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल :
विकास कार्यों को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा गया। लोगों ने आशा जताई कि इसी तरह क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य होते रहेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply