Breaking News

अम्बिकापुर@छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास

Share

अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर की प्रतिभाशाली गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी के रूप में शिवानी सोनी को ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित किया गया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बेटियों की सफलता पर पूरे समाज को गर्व : मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जब बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से सफलता के नए आयाम स्थापित करती हैं,तो पूरा समाज गर्व महसूस करता है। शिवानी सोनी की यह उपलब्धि न केवल युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा का वैश्विक मंच पर सशक्त प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे खिलाडि़यों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का संकल्प : इस अवसर पर शिवानी सोनी ने मंत्री श्री अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।
पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल
शिवानी सोनी की इस उपलब्धि से अंबिकापुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता आने वाली पीढि़यों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply