Breaking News

रायपुर@प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पीसीसी चीफ बैज का तीखा बयान,कहा…जंगलराज चल रहा है,असुरक्षित महसूस कर रही जनता…

Share


रायपुर,09 अप्रैल 2026। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक दिन पहले सेजबहार में एक परिवार के साथ हुई लूट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। अपराध सरकार के नियंत्रण से बाहर है। आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में श्लोक से सरकारी स्कूलों की शुरुआत होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक बच्चों को पुस्तक उपलब्ध नहीं करवा पाए, आरटीई में एडमिशन नहीं हो रहा है,कई स्कूलों में शिक्षक नहीं, बच्चियों के लिए टायलेट नहीं है। क्या सरकार शिशु मंदिर बनाना चाहती है स्कूल में श्लोक पढ़ाने की बजाए इस दिशा में सरकार होमवर्क करे, तो स्कूल बेहतर हो जाएगा।
तीनों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार
वहीं असम,केरल और पुडुचेरी में हो रहे मतदान को लेकर दीपक बैज ने कहा कि तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूरी तरह से बदलाव का माहौल बना हुआ है। असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार छुपाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। जवाब न देकर गिरफ्तारी का डर दिखा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। हिमंत विश्वा सरमा जेल जाएंगे। महतारी वंदन के लिए केवायसी को अनिवार्य किए जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है। केवायसी के नाम पर सरकार महिलाओं के नाम काटने की साजिश कर रही है।
कितने नक्सलमुक्त गांवों को दिए एक करोड़
नक्सलमुक्त पंचायतों को 1 करोड़ रुपए दिए जाने को लेकर बैज ने कहा कि सरकार ने बस्तर के जनप्रतिनिधियों से वादा किया है। नक्सलमुक्त पंचायतों को 1 करोड़ रुपए देने हैं। सरकार कह रही है कि सभी जिले नक्सलमुक्त हो चुके हैं,तो 1 करोड़ रुपए देना चाहिए। इसके लिए क्या पीएम मोदी से मुलाकात कर राशि मांगी गई है।
कितने पंचायतों को देना है, या दे चुके सरकार स्पष्ट करे। इस सरकार का हर वादा जुमला है।


Share

Check Also

राजपुर@ प्रधानमंत्री आवास को मनरेगा मजदूरी भुगतान

Share ,मुख्यमंत्री आवास हितग्राहियों को अब तक नहीं मिली 23 हजार की राशिराजपुर,19 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply