अंबिकापुर,29 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर में मंगलवार की सुबह 5 बजे शिव मंदिर के सामने ट्राला और डम्फर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राला चालक का दाहिना पैर टूट गया जिससे वाहन से उसका नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित ट्राला मुख्य सडक की बायीं ओर स्थित बिजली खम्बे से टकरा कर लोगों के घरों में जा घुसा। इस दुर्घटना में कालू अग्रवाल की सामने खड़ी थार, महेंद्र अग्रवाल के शेड , नवीन अग्रवाल व घनश्याम अग्रवाल की कार क्षतिग्रस्त हो गई। अंत में घर के सामने बनी लोहे की शेड के टकरा कर किसी तरह ट्राला रुकी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Check Also
बसंतपुर@यूपी से अवैध डीजल लाकर खपा रहे थे,बसंतपुर पुलिस ने दबोचा
Share स्कॉर्पियो से 385 लीटर डीजल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर-संवाददाता-बसंतपुर,02 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur