अम्बिकापुर, 25 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के परसोनिया घाट के पास गुरुवार की देर शाम बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां दो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार विवेक कुमार पिता किशुन राम उम्र 15 वर्ष ग्राम मादा पुलिस चौकी बरियों का रहने वाला था। वह ग्राम बादा निवासी 20 वर्षीय बिठूल कौशिक व मुन्ना के साथ गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे बाइक से बरियों बाजार गया था। तीनों उधर से वापस लौट रहे थे। तभी परसोनिया घाट के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने तीनों को इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिठूल की मौत शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई। वहीं मुन्ना का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur