अंबिकापुर,24 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सोसायटी संचालक के मोबाइल पर इंटरनेट बैंकिंग एप्प अपडेट कराने का लिंक आया था। उस लिंक को सोसायटी संचालक द्वारा क्लिक करने व प्रोसेस करने के बाद उसके खाते से 6 लाख 14 हजार रुपए कट गए। सोसायटी संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विनोद कुमार सिंह गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया कॉलोनी नमनाकला का रहने वाला है। वह सोसायटी का संचालन करता है। इसका बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा नमनाकला में बचनक खाता है। 23 अपै्रल को इसके मोबाइल पर इंटरनेट बैंकिंग एप्प अपडेट कराने का लिंक आया था। उसने उक्त लिंक को क्लिक किया और रजिस्टर किया। इसके बाद 1 घंटे इंतजार करने को कहा गया। इसके बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी आने लगा। सोसायटी संचालक द्वारा किसी को ओटीपी नहीं बाया था। शाम लगभग 5 से 5.30 बजे के बीच तीन बार में इसके खाते से 6 लाख 14 हजार रुपए कट गए। 6 लाख 14 हजार रुपए ऑनाइन ठगी के शिकार होने पर उसके होश उड़ गए। वह तत्काल बैंक को टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोसायटी संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 66 डी व 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur