अंबिकापुर,09 अप्रैल 2025(घटती-घटना)। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव व पश्चिमी भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सरगुजा संभाग में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भीषण गर्मी व नमी के कारण बुधवार की शाम अंबिकापुर व आस पास के क्षेत्रों में तेज गरीज के साथ-साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 1 से दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट तो आएगी पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बारिश के कारण उमस गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।
पिछले कुछ दिनों से अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ था। तापमान में वृद्धि होने से लू जैसी स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच बुधवार को पूरे दिन तेज धूम के साथ दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला दिखा। शाम करीब 7 बजे तेज गरज के साथ-साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बना हुआ है। वहीं पश्चिमी भारत में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ये दोनों स्थिति के कारण मौसम में नमी की स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम में नमी व भीषण गर्मी के कारण सरगुजा व आस पास के क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज गरज व चमक के साथ बारिश व ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है।
Check Also
बसंतपुर@यूपी से अवैध डीजल लाकर खपा रहे थे,बसंतपुर पुलिस ने दबोचा
Share स्कॉर्पियो से 385 लीटर डीजल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर-संवाददाता-बसंतपुर,02 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur