आईआईटी के वैज्ञानिक ने जारी की चेतावनी
कानपुर,01 अपै्रल 2025 (ए)। म्यांमार में 28 मार्च को आए दो भयानक भूकंपों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इन भूकंपों ने सैकड़ों इमारतों को ढहा दिया और हजारों लोगों की जान ले ली। यह भूकंप 7.7 और 6.4 की तीव्रता के थे। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह के भूकंपों का खतरा भारत में भी हो सकता है? इस सवाल का जवाब देने के लिए आईआईटी कानपुर के साइंटिस्ट ने एक गंभीर चेतावनी दी है। आईआईटी कानपुर के अर्थ साइंसेज डिपार्टमेंट के प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा कि म्यांमार में आए भूकंप का मुख्य कारण सागाइंग फॉल्ट है। यह फॉल्ट बहुत खतरनाक है और इसके बारे में इंटरनेट पर आसानी से जानकारी मिल सकती है। प्रोफेसर ने बताया कि सागाइंग फॉल्ट के कारण म्यांमार और थाईलैंड में जबरदस्त भूकंप आया था, जिसने भारी तबाही मचाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur