कलेक्टर-एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा,सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर चर्चा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 सितम्बर 202६ (घटती-घटना)। गणपति धाम हाथीपखना में 19 सितंबर को आयोजित होने वाली भव्य महाआरती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बुधवार को कलेक्टर अजीत वसंत,पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल,डीएफओ लोकनाथ पटेल,निगम आयुक्त विनय अग्रवाल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के आवागमन,सुरक्षा,यातायात,पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं दर्शन व्यवस्था को लेकर चर्चा की। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम,अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बाल गंगाधर तिलक गणपति कार्यकर्ताओं में जनमेजय मिश्रा,अनीश सिंह,अविनाश मंडल,रवि विश्वकर्मा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेश सिंह ‘शैलू’ ने बताया कि 19 सितंबर को गणपति धाम हाथीपखना में महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से महाआरती में शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur