Breaking News

सूरजपुर@इंडियन रेडक्रास सोसायटी सूरजपुर जिला शाखा के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Share


सूरजपुर,05 मार्च 2025 (घटती-घटना)। इंडियन रेडक्रास सोसायटी के आज यहां हुए चुनाव में चेयरमैन वाइस चेयरमैन कोषाध्यक्ष राज्य प्रतिनिधि चारों पद निर्विरोध निर्वाचित हुए।जिसमें भाजपा के वरिष्ट नेता बाबूलाल अग्रवाल चेयरमैन वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय कोषाध्यक्ष श्रवण जैन राज्य प्रतिनिधि के रूप में सेवानिवृत आई ए एस अशोक अग्रवाल निर्विरोध चुने गए।बुधवार को जिला अस्पताल के सभाकक्ष में रेडक्रास सोसायटी के निर्वाचन की प्रक्रिया एसडीएम शिवानी जायसवाल द्वारा पूरी कराई गई।चेयरमैन के लिये बाबूलाल अग्रवाल वाइस चेयरमैन के लिए ओंकार पांडेय कोषाध्यक्ष के लिए श्रवण जैन राज्य प्रतिनिधि के लिए अशोक अग्रवाल ने नामंकन दाखिल किया जिससे वे निर्विरोध निर्वाचित किये गए। निर्वाचन के बाद जहां पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण ओझा का शाल श्रीफल देकर उनका स्वागत कर विदाई दी गई तो वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को विधिवत शपथ दिला कर उनका पदभार ग्रहण कराया गया।इस मौके पर कलेक्टर एस जयवर्धन,एसडीएम शिवनी जायसवाल, सहित पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भीमसेन अग्रवाल,जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,ठाकुर राजवाडे आदि मंचासिन थे।कार्यक¸म का संचालन सीएमएचओ कपिल पैकरा ने किया।बैठक में रेडक्रास सोसायटी के सभी 30 सदस्य की मौजूदगी में यह चुनाव कराया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार अग्रवाल में अहम भूमिका रही।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सूरजपुर जिला शाखा के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष एवं राज्य प्रबंध समिति सदस्य (जिला प्रतिनिधि) सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के प्रस्तावक राहुल अग्रवाल (टिंकू) एवं समर्थन संदीप अग्रवाल (छोटू) रहे। वाइस चेयरमैन ओकार पांडेय के प्रस्तावक बाबूलाल अग्रवाल एवं समर्थन लोकेश पैकरा रहे। कोषाध्यक्ष श्रवण जैन के प्रस्तावक नीरज अग्रवाल एवं समर्थन प्रवेश गोयल रहे। राज्य प्रबंध समिति सदस्य (जिला प्रतिनिधि) सेवानिवृत आईएस अशोक अग्रवाल के प्रस्तावक विजय राज अग्रवाल एवं समर्थन मुकेश गर्ग रहे।
निर्वाचित जिला सदस्य हेतु प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, विजय राज अग्रवाल, उपेंद्र दुबे, बलराम शर्मा, प्रवेश गोयल, मुकेश गर्ग, संदीप अग्रवाल (छोटू), अजय अग्रवाल(अज्जू), राजीव कुमार सिंह, लोकेश पैकरा, राहुल अग्रवाल (टिंकू), पवन कुमार गर्ग, विकास अग्रवाल, ललित कुमार गोयल, संत सिंह, शैलेश कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, मनोज सोनी, अंशुल गोयल, चंदन कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी, नौशाद अहमद, नितेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सूरजपुर के प्रबंध समिति में निर्विरोध निर्वाचित जिला सदस्य घोषित किए गए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply