Breaking News

मुंबई@ यूनाइटेड सर्विसेज क्लब में 78 करोड़ की गड़बड़ी

Share

भारतीय नौसेना ने दर्ज कराई एफ आईआर
मुंबई,27 फरवरी 2025 (ए)।
भारतीय नौसेना ने मुंबई के कोलाबा इलाके स्थित यूनाइटेड सर्विसेज क्लब (यूएस क्लब) में कथित तौर पर 78 करोड़ के फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट के मामले में मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता और फाइनेंशियल एंगल को देखते हुए इस मामले को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दिया गया है। दरअसल, यूनाइटेड सर्विसेज क्लब (यूएस क्लब) भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा संचालित है। नौसेना की आधिकारिक शिकायत के बाद धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए दो व्यक्तियों और एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

बेंगलुरु@सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक सीएम पद पर हर दिन भ्रम,राहुल गांधी स्थिति साफ करें

Share बेंगलुरु,14 जनवरी 2026। कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू …

Leave a Reply