Breaking News

रायपुर@ जिन्हें बड़ी धनराशि मिली उन्ही पार्षद प्रत्याशियों ने जीता चुनाव

Share

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान
रायपुर,16 फरवरी 2025(ए)।
कांग्रेस की हार को लेकर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पराजय के पीछे कई अहम कारण हैं, जिनमें एंटी-इनकंबेंसी, परिसीमन और वोटर लिस्ट की खामियां
प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और संसाधनों का भरपूर उपयोग किया। बिलासपुर के कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी का हवाला देते हुए सिंहदेव ने कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के खातों में एक-एक लाख रुपये जमा करवाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था कि पार्षद चुनाव में इतनी बड़ी धनराशि दी जाती है। इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, और सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। इस अप्रत्याशित पराजय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त हो गया है। पार्टी के अंदर ही हार के कारणों को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।


Share

Check Also

एमसीबी@ क्या एसपी के बयान से बदलेगा बैकुंठपुर आत्महत्या केस का नजरिया? पूर्व आरक्षक ने उठाए कई कानूनी सवाल

Share क्या आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धाराएं न्यायिक कसौटी पर टिकेंगी? सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply