अंबिकापुर,10 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। एक किशोर बुलेट चोरी कर घुम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बुलेट चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने किशोर के कजे से चोरी की बुलेट जत किया। पुलिस ने किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सुखदेव डनसेना निवासी निमोही डबरा थाना जांजगीर चापा हाल मुकाम लक्ष्मीपुर थाना मणिपुर का रहने वाला है। 5 जनवरी की रात 8 से 6 जनवरी की रात 8 बजे के बीच अज्ञात द्वारा इसके किराय के मकान लक्ष्मीपुर से बुलेट क्रमांक सीजी 15 डीवाई 9870 को अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। सुखदेव ने मामले की रिपोर्ट 8 जनवरी को मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की एक व्यक्ति बिना नंबर के बुलेट से घुम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नमनाकला से संदेही को हिरासत में लेकर बुलेट के संबंध में पूछताछ की तो वह चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से बुलेट जत किया है। वहीं पुलिस ने संदेही किशोर बाल संपे्रक्षण गृह भेज दिया है।
Check Also
सूरजपुर @ जिला अस्पताल में सेवा संकल्प की शुरुआत…युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Share रक्तदान से सेवा संकल्प का श्रीगणेश,जिला अस्पताल में जुटे युवा और जनप्रतिनिधि-संवाददाता-सूरजपुर,17 सितम्बर 2026 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur