अंबिकापुर,06 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। भारत सिंह सिसोदिया को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर समर्थकों में खुशी की लहर है। सुबह से ही भजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं की भीड़ देखी गई। सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष के पैनल में तीन नाम थे। इस लिए दोपहर तक जद्दोजहद बनी रही। दोपहर 1 बजे के बाद भारत सिंह सिसोदिया को कमान सौंपा गया। वहीं रविवार को सूरजपुर जिले में मुरली मनोहर सोनी भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बलरामपुर में ओमप्रकाश जायसवाल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर सोमवार की सुबह से ही संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में नेताओं की भीड़ देखी गई। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा चुनाव प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, पर्यवेक्षक नरेश नंदे समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन का लिफाफा खोला गया। जिसमें भारत सिंह सिसोदिया के नाम की घोषणा की गई। जबकि पैनल में भारत सिंह सिसोदिया के अलावा अंबिकेश केशरी व देवनाथ पैंकरा के नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए थे। दोपहर करीब 1 बजे के बाद सरगुजा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही भारत ङ्क्षसह सोदिया के समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी शुरू कर दी। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला महनाकर उनका स्वागत किया। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। नव नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह ने साल 1998 से विद्यार्थी परिषद से जुडकर राजनीति की शुरुआत की थी। वे भाजयुमो और भाजपा में लंबे समय से काम कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी रहे। भारत सिंह एग्रेसिव नेता माने जाते हैं। भारत सिंह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। वह दो बार जिला पंचायत क्षेत्र अंबिकापुर 1 से सरगुजा राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य यूएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur