Breaking News

बाजशपुरनगर,@76 वर्षीय धनेश्वरी सिंह और कोतबा के सुधनी बाई का बनाया गया आयुष्मान वय वंदना कार्ड

Share

जशपुरनगर,30 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने ‘‘आयुष्मान वय वंदना‘‘ का शुभारंभ हुआ है। योजना अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। इसी तारम्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिए जाने हेतु सार्थक पहल किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा डोर-टू-डोर जार वृद्धजनों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ देने के लिए जशपुर विकासखण्ड के बालाछापर निवासी 76 वर्षीय धनेश्वरी सिंह और कोतबा के सुधनी बाई का कार्ड बनाया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply