सूरजपुर,23 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में आज हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के तहत जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलईकछार के केनापारा पर्यटन स्थल पर सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पंचायत सूरजपुर सीईओ, एपीओ, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव स्वच्छ भारत मिशन से बीसी, सीसी स्वच्छता दीदी, एवं ग्रामीण भी शामिल थे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत शौचालय का शत प्रतिशत उपयोग करने और शौच से पहले अच्छे से साबुन पानी से हाथ धोने और खाना खाने से पहले हाथ धोने , साफ़ सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया साथ में समुदायिक शौचालय का संचालन, घर घर कचरा संग्रहण हेतु स्वच्छागृही दीदियों को प्रेरित किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur