बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्राइम मास्टर गोगो 3 सितंबर को अपना 72 वां जन्मदिन मनाए। मिडिल क्लास फैमिली में जन्में शक्ति कपूर का फिल्मी सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसके बावजूद भी उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं। शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री में नेगेटिव से लेकर कॉमेडी तक कई बेहतरीन रोल कर अपने दम पर पहचान बनाई है। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार ही निभाए हैं, लेकिन शक्ति कपूर फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। दर्शकों उनका मस्तीभरा अंदाज बहुत पसंद आता है। 1980 और 1990 के दशक में शक्ति कपूर ने अभिनेता असरानी और कादर खान के साथ 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
अभिनेता शक्ति कपूर 2011 में भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस 5 का भी हिस्सा रह चुके हैं। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। शक्ति कपूर का असल नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है, लेकिन संजय दत्त के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। जब शक्ति कपूर संजय दत्त के साथ फिल्म रॉकी में काम कर रहे थे तभी संजय ने उनसे कहा था कि सुनील सिकंदरलाल कपूर उनकी पर्सनैलिटी से मैच नहीं खाता है। 1975 में रिलीज हुई फिल्म कुर्बानी से शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का ऑफर उन्हें फिरोज खान के बदौलत मिला था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
शक्ति कपूर ने बताया था कि एक दिन उनकी गाड़ी की फिरोज खान की मर्सडीज से टक्कर हो गई थी जहां वह पहली बार अभिनेता से मिले और उन्हें अपने एक्टिंग डिप्लोमा के बारे में बताया। वहीं कुर्बानी में उनका एक दोस्त भी काम कर रहा था, जिसकी मदद से फिल्म का ऑफर शक्ति कपूर के हाथ लगा। अभिनेता को इस इंडस्ट्री में तीन दशक हो गए हैं और आज भी उनके किरदार लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। नेगेटिव रोल करने के बाद, शक्ति कपूर धीरे-धीरे एक लोकप्रिय कॉमेडी स्टार बन गए और डेविड धवन की फिल्म राजा बाबू में नंदू के किरदार में छा गए। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur