साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही खास जगह बनाई है। अभिनेता से राजनेता बने पावर स्टार फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में छाए रहते हैं। 2 सितंबर को पवन कल्याण अपना 53वां जन्मदिन मनाए। साउथ ही नहीं हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच भी उनकी फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता रहता है। एक अभिनेता के रूप में कल्याण तेलुगु सिनेमा में अपनी फिल्मों और तौर-तरीकों के लिए जाने जाते हैं। पवन कल्याण भारतीय सिनेमा के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक हैं और 2012 के बाद कई बार उनका फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में नाम भी आ चुका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur