आईसी 814 द कंधार हाईजैक को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की डिमांड हो रही है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह सीरीज इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के अपहरण पर आधारित है। जिसे हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। सीरीज में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। इस कॉन्ट्रोवर्सी की वजह है सीरीज में हाईजैकर्स के नाम, जिन्हें लेकर ये पूरा विवाद गर्माया है। ये सीरीज 24 दिसंबर 1999 के कंधार हाईजैक पर आधारित है, जिसमें इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 के हाइजैकिंग की कहानी दिखाई गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur