अंबिकापुर,28 जून 2024 (घटती-घटना)। जमीन विवाद को लेकर फावड़ा, डंडा व टांगी से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को दरिमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,452,147,148,149,307 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री का रहने वाला है। 14 जून को शौचालय का निर्माण करा रहा था। तभी जमीन विवाद को लेकर गांव के ही मनोहर राम, भीमराज, रोहन राजवाड़े व अन्य लोग एक राय होकर राजेश व उसके परिवार के सदस्यों पर डंडे, फावड़ा व टांगी से हमला कर दिया। हमले में राजेश के पिता चंदर राम सहित अन्य लोगों को गंभीर चोट आई थी। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मामले की रिपोर्ट राजेश ने दरिमा थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोपी मनोहर राम (42), भीमराज (40), रोहन राजवाड़े (18) सभी निवासी पर्री खालपारा थाना दरिमा का रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम ,महेन्द्र सिंह, प्रधान राजेंद्र तिर्की, आरक्षक जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा,राज जायसवाल शामिल रहे।
Check Also
बैकुंठपुर/कोरिया@ अब धंसी पुलिया ने रोकी 25 हजार आबादी की राह
Share समय रहते नहीं जागा प्रशासन,स्कूल बसों से मरीजों तक सब बेहाल… मुख्य मार्ग बंद,स्कूल …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur