Breaking News

मनेंद्रगढ़,@नवीन जिले एमसीबी के कलेक्टर पीएस ध्रुव के आदेश पर एवं एसडीएम भरतपुर श्री मूलचंद चोपड़ा के निर्देशानुसार

Share

कोटाडोल तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव ने प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला स्कूल बरौता का निरीक्षण किया
ईस्नु प्रसाद यादव

मनेंद्रगढ़,21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र तहसील कोटाडोल तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव ने प्राथमिक शाला दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
संवेदनशील कलेक्टर के द्वारा स्कूलों के सतत निरीक्षण के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं बेहतर अध्यापन गुणवाा की जांच करने लगातार प्रशासनिक अमले को प्रेरित व निर्देशित किया जा रहा है इसी क्रम में तहसीलदार कोटाडोल विप्लव श्रीवास्तव के द्वारा ग्राम बरौता स्थित प्राथमिक व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित पाए गए इस दौरान कक्षा चौथी पांचवी छठवीं के बच्चों से 20 तक का पहाड़ा एबीसीडी, अक्षर ज्ञान तथा टेंस संबंधी प्रश्न पूछे गए जिनका बच्चों के द्वारा सही जवाब दिया गया. तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए औचक निरीक्षण और पर्यवेक्षण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 26 JULY 2026

Share 26 JULY 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply