Breaking News

मुंबई @मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Share


मुंबई ,11 जनवरी 2023 (ए)। मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, स्कूल के लैंडलाइन पर बीती शाम 4.30 बजे एक शख्स ने कॉल कर कहा कि मैंने आपके स्कूल में टाइम बम लगाया है। इतना बोलकर कॉलर ने फोन कट कर दिया।
स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1)(ख्) और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स को ट्रेस कर लिया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।


Share

Check Also

जशपुर/कोरिया@ पॉक्सो प्रकरण में महेन्द्र पाण्डेय दोषमुक्त…. अभियोजन आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका

Share विशेष न्यायालय का फैसला…पीडि़ता की आयु नाबालिग मानी गई…लेकिन बयान में विरोधाभास…-संवाददाता-जशपुर/कोरिया,20 सितम्बर 2026 …

Leave a Reply