Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,22 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भफोली सब्जी मार्केट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अज्ञात युवक को टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भपोली अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक के बाइक का नंबर सीजी 15 डीयू 71 86 है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अंदरूनी कलह चरम पर उपाध्यक्ष ने सीईओ श्रीकांत चंद्राकर के खिलाफ खोला मोर्चा, स्थानांतरण की मांग

Share बैंक के उपाध्यक्ष ने ही सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा! श्रीकांत चंद्राकर के तबादले …

Leave a Reply