Breaking News

अम्बिकापुर@देश की ऊर्जा दक्षता और जलवायु संरक्षण के लिए प्रेरित करने निकली गई साइकिल यात्रा

Share

अम्बिकापुर,17 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी ने चिरमिरी क्षेत्र में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसन्धान संगठन के तत्वावधान में जनजागृति अभियान सक्षम 2022 का आयोजन किया। (पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय) की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सक्षम यानी संरक्षण क्षमता महोत्सव इस साल 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आज चिरमिरी में लगभग 40 नागरिकों ने इस जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। साइकल यात्रा चिरमिरी के अनीता ऑटोफ़िल से प्रारम्भ हुई और 5 किमी की यात्रा उपरांत इसका समापन हुआ। देश की ऊर्जा दक्षता और जलवायु संरक्षण के लिए प्रेरित करने इस कार्यक्रम के माध्यम से हरित और सौर ऊर्जा की जागरूकता आम नागरिकों तक पहुँचायी गयी।उक्त कार्यक्रम में एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर पी प्रियंक राज, आस्तिक शुक्ला , व्यंकटेश सिंह समीर गुप्ता सहित नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

सोनहत (कोरिया)@सोनहत के वनांचल में दाने-दाने को मोहताज ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’

Share उज्ञाव और सिंघोर के पण्डो परिवारों के सामने गहराया भोजन का संकट राशन के …

Leave a Reply